रेवांचल टाइम्स - मंडला पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को थाना क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने एवं किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया हैं। इसी तारतम्य में अंजनिया पुलिस के द्वारा जगह-जगह फरार अपराधियों, अवैध तस्करी करने वाले बदमाशों, गुम इंसान एवं वारंटीओं की तलाश कर कार्यवाहीया की जा रही है, चौकी प्रभारी अंजनिया को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवारा में कुछ जुआरी हार-जीत का दाव लगाकर रुपयों-पैसों से जुआ खेल रहे हैं, सूचना प्राप्त होते ही अंजनिया पुलिस द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान के पास पहुंचकर देखा, तो कुछ जुआरी जुआ खेल रहे थे, जो पुलिस को अपनी ओर आते देख भागने लगे, पुलिस के द्वारा घेराबंदी करके दबिश देकर आरोपी 1. राधे लाल साहू पिता गोपाल प्रसाद, 2. राजाराम नंदा पिता मन्नूलाल, 3. आकाश जाटव पिता हरप्रसाद, 4. मोहन चौधरी पिता गेंदलाल, 5. रामचरण पिता रमैया चौधरी को पकड़कर आरोपियों के कब्जे से ₹1300 नगद एवं ताश के 52 पत्ते जप्त किए गए हैं, इसके अतिरिक्त माननीय न्यायालय बिछिया से जारी आरोपी भुवन लाल पिता समरू वरकडे निवासी मोटोटोला अहमदपुर का स्थाई वारंट प्रकरण क्रमांक 564/2016 में जारी किया गया था, जो उक्त स्थाई वारंट भी तमिल किया गया है, उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मंडला यशपाल सिंह राजपूत के निर्देश पर एस डी ओपी नैनपुर सुश्री आकांक्षा चतुर्वेदी तथा थाना प्रभारी बम्हनी नीलेश दोहरे के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, सहायक उप निरीक्षक अशोक चौधरी, राजेश सराठे, आरक्षक राजेश अहिरवार, प्रधान आरक्षक सुशील, राम प्रसाद नेताम, इसरार खान, सुनील ठाकुर, भूपेंद्र महिला आरक्षक अनूपा, सैनिक टी.टी. जंगेला के द्वारा की गई है.
Saturday, November 13, 2021
Home
5 gamblers
india
madhya peadesh
mandla
mandla police
Top
5 जुआरी पकड़े गए एवं एक स्थाई वारंट तमिल
5 जुआरी पकड़े गए एवं एक स्थाई वारंट तमिल
Tags
# 5 gamblers
# india
# madhya peadesh
# mandla
# mandla police
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
5 gamblers,
india,
madhya peadesh,
mandla,
mandla police,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
No comments:
Post a Comment